कल सुबह इस टाइम पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, नोट कर लें ये जरूरी बात

यूपी तक

• 05:24 PM • 27 Aug 2026

28 अगस्त 2026 को साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. सुबह 6:55 बजे से शुरू होने वाला यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.

Google CTA
1

1/7

|

साल का दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को सुबह 06:55 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगा. इस ग्रहण का पीक टाइम सुबह 09:43 बजे रहेगा. यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लग रहा है.
 

2

2/7

|

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण आंशिक रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा.
 

3

3/7

|

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है तो चंद्र ग्रहण होता है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है.इसलिए ग्रहण के दौरान तनाव, भ्रम और नकारात्मक सोच से बचने के लिए शांत रहने की सलाह दी जाती है.
 

4

4/7

|

ग्रहण काल के दौरान भगवान के मंत्रों का जाप करें. ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्ध जल से स्नान करें. पूरे घर की शुद्धि करें और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या गायों को घास का दान करें.
 

5

5/7

|

अगर घर के मंदिर में कोई टूटी या खंडित मूर्ति रखी है तो उसे ग्रहण के दौरान या बाद में हटाकर सम्मानपूर्वक जल में विसर्जित कर दें. ऐसी मूर्तियां सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा बनती हैं.
 

6

6/7

|

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पड़ी बंद घड़ी काम में रुकावट का संकेत देती है इसे तुरंत ठीक कराएं. इसके अलावा घर में मौजूद सूखे या मुरझाए पौधों को हटाकर हरे-भरे पौधे लगाएं ताकि नकारात्मकता दूर हो सके.
 

7

7/7

|

घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर फटे-पुराने जूते-चप्पल न रखें. ग्रहण से पहले मुख्य द्वार की अच्छी तरह सफाई करें ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी