1 सितंबर को शनि-गुरु बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ!
यूपी तक
• 05:00 AM • 27 Aug 2026
1 सितंबर 2026 को शनि और गुरु 120 डिग्री का कोण बनाकर शक्तिशाली नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं. ज्योतिष में इस योग को भाग्य और धन का कारक माना गया है. इससे वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों को धन लाभ, प्रमोशन और तरक्की मिलेगी. जानें इस राजयोग का पूरा प्रभाव और उपाय.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष शास्त्र में कर्मफलदाता शनि और देवगुरु बृहस्पति का संबंध बेहद खास माना जाता है.द्रिक पंचांग के अनुसार 1 सितंबर को शनि और गुरु आपस में 120 डिग्री का कोण बनाकर बेहद शुभ 'नवपंचम राजयोग' का निर्माण करेंगे.


2/7
|
वैदिक ज्योतिष में नवपंचम योग को भाग्य, धर्म और समृद्धि का कारक माना गया है. न्याय के देवता शनि और ज्ञान दाता गुरु के इस त्रिकोणीय संबंध से कई राशियों के अटके काम पूरे होंगे और धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे.
ADVERTISEMENT


3/7
|
वृषभ राशि वालों के लिए यह राजयोग अत्यंत फलदायी है. आय के नए साधन बनेंगे और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. वहीं व्यापारियों को बड़े सौदों से मुनाफा होगा.


4/7
|
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग भाग्य भाव को मजबूत करेगा. काफी समय से रुकी योजनाएं अचानक पूरी होंगी. विदेश या लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्राओं से बड़ा लाभ मिलेगा और समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
ADVERTISEMENT


5/7
|
तुला राशि वालों के लिए यह संयोजन सुख-सुविधाओं में इजाफा करेगा. शेयर बाजार या प्रॉपर्टी के पुराने निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है. नया घर, जमीन या वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.


6/7
|
इस शुभ योग का अधिकतम लाभ उठाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही "ऊं शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें.
ADVERTISEMENT


7/7
|
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले और चने की दाल अर्पित करें. पूजा के बाद अपने माथे पर केसर और हल्दी का तिलक लगाएं. इससे शुभ फलों में वृद्धि होगी.
ADVERTISEMENT










