झांसी में पति को नींद की गोली देकर प्रेमी को बेडरूम में बुलाती थी नई नवेली दुल्हन, फिर ऐसे पकड़ी गई
यूपी तक
25 Aug 2026 (अपडेटेड: 25 Aug 2026, 03:37 PM)
उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के महज डेढ़ महीने बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे चाय-दूध में नींद की गोलियां देकर सुला देती थी और प्रेमी को घर बुलाती थी. 23 अगस्त को पति ने दोनों को अपने ही घर में रंगे हाथों पकड़ लिया.
ADVERTISEMENT


1/7
|
झांसी के चिरगांव में 24 जून को धूमधाम से हुई शादी महज डेढ़ महीने में ही खौफनाक मोड़ पर आ खड़ी हुई. पीड़ित पति का आरोप है कि जिस दुल्हन को वह अरमानों से घर लाया था उसने धोखे की खौफनाक स्क्रिप्ट लिख दी.


2/7
|
शादी के कुछ हफ्तों बाद पति को अजीब घबराहट, चक्कर और बेहिसाब नींद आने लगी. आरोप है कि पत्नी बेफिक्र होकर प्रेमी से बात करने के लिए पति को चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी.
ADVERTISEMENT


3/7
|
19 अगस्त को पड़ोसियों ने घर में अनजान युवक की आहट दी पर पत्नी ने सफाई देकर बात टाल दी. हालांकि 23 अगस्त को पड़ोसियों ने पति को फोन कर सूचना दी कि वही युवक फिर घर के अंदर दाखिल हुआ है.


4/7
|
खबर मिलते ही बदहवास पति घर पहुंचा. जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. कमरे में उसकी पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे.
ADVERTISEMENT


5/7
|
पकड़े जाने के खौफ में प्रेमी ने सीधे पति पर हमला बोल दिया. आरोप है कि पत्नी ने पति के हाथ दबोच लिए और प्रेमी ने गला दबाकर जान लेने की कोशिश की. तभी पति चीख पड़ा.


6/7
|
शोर सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे और पति की जान बचाई. लोगों ने तुरंत दोनों को दबोचकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.
ADVERTISEMENT


7/7
|
CO के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अब पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह महज धोखा था या पति को रास्ते से हटाने की कोई बड़ी प्लानिंग.
ADVERTISEMENT










