यूपी में रक्षाबंधन पर ये लड़के भी फ्री में कर सकेंगे सफर, सीएम योगी ने दी बड़ी सुविधा

यूपी तक

• 05:50 PM • 24 Aug 2026

रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी अवधि बढ़ाकर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक कर दी है.

Google CTA
1

1/7

|

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सुविधा की अवधि बढ़ाने का ऐलान किया है. अब महिलाएं 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी.
 

2

2/7

|

सीएम योगी ने लड़कों के लिए भी मुफ्त यात्रा का बंदोबस्त कर दिया है. दरअसर, महिला यात्री अपने साथ एक साथी को भी मुफ्त यात्रा करा सकेंगी. इसका मतलब है कि भाई या पित अपनी बहन या पत्नी के साथ सफर कर रहा है तो उसे भी अलग से किराया नहीं देना होगा. सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में लागू होगी.
 

3

3/7

|

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं को घर लौटने में किसी तरह की परेशानी न हो. परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को आपस में समन्वय कर जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है. शहरी विकास विभाग की ओर से संचालित 900 से ज्यादा बसों में भी मुफ्त यात्रा की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.
 

4

4/7

|

सुरक्षा को लेकर भी खास तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री ने शहरों के साथ एक्सप्रेसवे, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही निजी बसों, ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेज और पहचान की जांच करने को कहा गया है, ताकि महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
 

5

5/7

|

रक्षाबंधन के दौरान मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, विंध्याचल-मिर्जापुर और गोरखपुर जैसे प्रमुख धार्मिक और शहरों में भीड़ बढ़ने की संभावना है. ऐसे में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों और शहरों के प्रवेश-निकास मार्गों पर पहले से ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. जिलों में बस, टैक्सी और ऑटो यूनियनों के साथ 25 अगस्त तक बैठक करने को भी कहा गया है.
 

6

6/7

|

बस अड्डों पर CCTV, पीने के पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों से तय किराए से ज्यादा वसूली, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर लगातार कार्रवाई होगी. हेलमेट और सीट बेल्ट के नियम तोड़ने, नशे में गाड़ी चलाने और ट्रैक्टर या मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने पर भी सख्ती के निर्देश दिए गए हैं.
 

7

7/7

|

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसा होने की स्थिति में 'गोल्डन ऑवर' का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए. इसके लिए राहत और बचाव केंद्रों को तकनीक से जोड़ने और हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी राहत केंद्र, ट्रॉमा केयर सेंटर और एंबुलेंस तक तुरंत पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इस पूरी व्यवस्था का मकसद रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ उनके एक साथी के सफर को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी