अखिलेश यादव से सरकार बनाने की भावुक अपील करने वाली सपना यादव कौन हैं?

यूपी तक

• 02:18 PM • 20 Aug 2026

कानपुर के बिल्हौर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अपने कान की बाली देने की पेशकश करने वाली बीटीसी छात्रा सपना यादव कौन हैं? जानिए 2018 से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रही सपना यादव की पूरी कहानी.

Google CTA
1

1/8

|

15 अगस्त को कानपुर के बिल्हौर से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला रोककर एक युवती ने अपना दर्द बयां किया. यह युवती सपना यादव थीं जिन्होंने प्राथमिक शिक्षक भर्ती न आने से परेशान होकर अखिलेश के सामने अपनी बात रखी.
 

2

2/8

|

सपना यादव कानपुर देहात/बिल्हौर के ककवन रोड कस्बे की रहने वाली हैं.उनके पिता एक रिटायर्ड शिक्षक हैं. परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं जिनमें से एक बहन शिक्षक हैं और भाई भी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा है.
 

3

3/8

|

सपना ने ग्रेजुएशन के बाद 2018 में बीटीसी की ट्रेनिंग पूरी की थी.उनका कहना है कि बीटीसी किए कई साल बीत जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की नई वैकेंसी नहीं आई है जिससे वे काफी समय से मानसिक तनाव झेल रही हैं.
 

4

4/8

|

बातचीत के दौरान सपना इतनी भावुक हो गईं कि उन्होंने अपने कान की सोने की बाली उतारकर अखिलेश यादव को देने की पेशकश कर दी. उन्होंने कहा कि यदि चुनाव या सरकार बनाने में कोई आर्थिक कमी आ रही हो तो वे इसे सहयोग के रूप में रख लें ताकि अगली बार सपा सरकार बन सके.
 

5

5/8

|

अखिलेश यादव ने सपना की बाली लेने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वे एक छात्रा की बाली कैसे ले सकते हैं. हालांकि अखिलेश ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे प्राथमिक शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाएंगे और सरकार में आने के लिए पूरा प्रयास करेंगे.
 

6

6/8

|

सपना ने साफ किया कि वे किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हैं और न ही उन पर किसी संगठन का दबाव था. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षा के साथ-साथ पढ़ाई के बाद रोजगार और आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है वरना लड़कियां घर तक सीमित रह जाएंगी.
 

7

7/8

|

सपना ने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था का सम्मान करती हैं और उसके लिए उन्हें नंबर भी देती हैं. लेकिन पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं में गहरा आक्रोश और फ्रस्ट्रेशन है.
 

8

8/8

|

अखिलेश यादव को बाली देने की पेशकश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी में बीटीसी/डीएलएड अभ्यर्थियों की बेरोजगारी और शिक्षक भर्ती का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. अब सपना अखिलेश और डिंपल यादव से मिलकर अपनी बात आगे रखना चाहती हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी