Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का प्रवेश, 19 अगस्त से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत
यूपी तक
• 06:00 AM • 19 Aug 2026
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 19 अगस्त 2026 को देवगुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 18 नवंबर तक रहने वाले इस गोचर से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी.
ADVERTISEMENT


1/7
|
वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ, ज्ञानी और भाग्य का कारक माना गया है. देवगुरु जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा.


2/7
|
पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति आज यानी 19 अगस्त 2026 को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. गुरु ग्रह इस नक्षत्र में 18 नवंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे.
ADVERTISEMENT


3/7
|
गुरु के अश्लेषा नक्षत्र में 3 महीनों तक रहने से कुछ विशेष राशियों के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक जीवन में बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.


4/7
|
मेष राशि के जातकों के आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी और नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा.
ADVERTISEMENT


5/7
|
कर्क राशि वालों के अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है और व्यापारियों को अचानक धन लाभ होगा.


6/7
|
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भाग्य के दरवाजे खुलेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की पूरी उम्मीद है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
19 अगस्त से 18 नवंबर 2026 तक का यह समय इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा. गुरु ग्रह की कृपा बनाए रखने के लिए इस दौरान धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में मन लगाएं.
ADVERTISEMENT










