खेसारी से ब्रेकअप के बाद 36 साल की उम्र में दुल्हन बनेंगी काजल राघवानी!
यूपी तक
• 01:28 PM • 17 Aug 2026
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपनी शादी का बड़ा ऐलान किया है. खेसारी लाल यादव से विवादित ब्रेकअप और कई चौंकाने वाले खुलासों के बाद 36 वर्षीय काजल अगले साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं. रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपने बेबाक बयानों से तहलका मचा रहीं 36 साल की काजल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है.


2/7
|
शो के हालिया एपिसोड में होस्ट से बातचीत के दौरान काजल ने मुस्कुराते हुए अपनी शादी की खबर पक्की की. उन्होंने खुलासा किया 'मेरी शादी फिक्स हो चुकी है और मैं अगले साल तक दुल्हन बनने जा रही हूं.'
ADVERTISEMENT


3/7
|
शादी का ऐलान करते वक्त काजल के चेहरे पर नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी और एक्साइटमेंट साफ दिखाई दी. हालांकि उन्होंने अपने होने वाले पति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी है और अभी तक यह रिवील नहीं किया है कि उनके सपनों का राजकुमार कौन है.


4/7
|
शो में काजल ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की. उन्होंने दावा किया कि शादीशुदा होने के बावजूद खेसारी उनके साथ रहने के लिए कहते थे और दोनों साथ में करवा चौथ का व्रत भी रखते थे.
ADVERTISEMENT


5/7
|
काजल राघवानी ने बताया कि उन्होंने किसी का घर तोड़कर शादीशुदा इंसान के साथ रहने से साफ मना कर दिया था. इसी वजह से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आई और आखिरकार बीते साल उनका ब्रेकअप हो गया.


6/7
|
'भोजपुरी बवाल' शो में काजल राघवानी की एंट्री के बाद से ही लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. उन्होंने खेसारी के अलावा निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिश्तों व इंडस्ट्री के अंदरूनी समीकरणों को लेकर भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
काजल जिस मजबूती से अपने फैसलों के लिए खड़ी हैं. फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तुलना अक्षरा सिंह से कर रहे हैं. अब देखना होगा कि काजल की जिंदगी में किस 'रियल लाइफ हीरो' की एंट्री होती है.
ADVERTISEMENT










