सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, रात के अंधेरे में ये करती दिखी
यूपी तक
18 Aug 2026 (अपडेटेड: 18 Aug 2026, 01:23 PM)
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लिसड़ी गांव में बड़े अरमानों से आई नई-नवेली दुल्हन शादी के अगले ही दिन रात 2 बजे घर का ताला खोलकर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख की नकदी लेकर फरार हो गई.
ADVERTISEMENT


1/7
|
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के अगले ही दिन नई-नवेली दुल्हन ससुराल को चूना लगाकर फरार हो गई.


2/7
|
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी गांव में बड़े अरमानों से नई बहू का स्वागत हुआ था. बहू ने घर के बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह अपने मन में पूरे घर को साफ करने का मास्टरप्लांन बनाकर आई है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
पीड़ित दूल्हे विनोद कुमार ने बताया कि रामपुर के एक मंदिर के पंडित के जरिए यह रिश्ता तय हुआ था. शादी के एवज में लड़की की मां को 1 लाख रुपये नकद दिए गए थे. रामपुर के मंदिर में शादी संपन्न होने के बाद विनोद अपनी दुल्हन को पूरे रीति-रिवाज के साथ घर लाया था.


4/7
|
दुल्हन एक दिन और एक रात ससुराल में रही और सब से घुलने-मिलने का नाटक किया. दूसरी रात जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब करीब रात 2 बजे वह चुपके से घर का ताला खोलकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर गायब हो गई.
ADVERTISEMENT


5/7
|
सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बहू और कीमती सामान दोनों गायब थे. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो रात के अंधेरे में नई-नवेली दुल्हन तेज कदमों से सड़क पर भागती हुई नजर आई, जिससे चोरी का पूरा राज खुल गया.


6/7
|
पीड़ित विनोद ने सिंभावली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. विनोद का कहना है, "हमने अपनी जिंदगी की पूरी जमा पूंजी लगा दी थी. शादी कराने वाले पंडित और बिचौलिए भी इसमें शामिल हैं. हमें सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि भरोसा टूटने का सबसे ज्यादा दुख है."
ADVERTISEMENT


7/7
|
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुल्हन की लोकेशन ट्रैक की जा रही है और रामपुर के पंडित व बिचौलियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. पुलिस का दावा है कि इस लुटेरी दुल्हन गैंग का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा.
ADVERTISEMENT










