Mangal Nakshatra: 2 सितंबर को मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
यूपी तक
• 05:26 PM • 24 Aug 2026
वैदिक ज्योतिष में मंगल का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन बहुत अहम माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 2 सितंबर को मंगल देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पुनर्वसु में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल का यह गोचर 24 सितंबर तक रहेगा. इसके प्रभाव से मेष, मिथुन और धनु राशि वाले लोगों को व्यापार, करियर और धन के मामले में जबरदस्त फायदा होने वाला है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल के गोचर की तरह ही उसका नक्षत्र बदलना भी बहुत मायने रखता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका सीधा असर इंसान की जिंदगी पर पड़ता है. सितंबर की शुरुआत में ही मंगल अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं, जो कई बड़े बदलाव लेकर आएगा.


2/7
|
पंचांग के अनुसार, 2 सितंबर को मंगल देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले 'पुनर्वसु नक्षत्र' में गोचर करेंगे. वह इस स्थिति में 24 सितंबर 2026 तक बने रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में पुनर्वसु नक्षत्र को जीवन में खुशहाली, तरक्की, पुनरुद्धार और शानदार आर्थिक प्रगति का बड़ा कारक माना गया है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मंगल के इस अहम नक्षत्र परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर मंगल देव विशेष मेहरबान रहेंगे. व्यापार, नौकरी, करियर और धन-संपत्ति के मामले में मेष, मिथुन और धनु राशि के लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है.


4/7
|
मंगल का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत लकी साबित होगा. बिजनेस में लंबे समय से अटकी हुई कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. यह नए ग्राहकों से जुड़ने का बेहतरीन समय है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की पूरी संभावना है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों की वाणी में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. अगर आप कोई नया प्रोडक्ट या काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय बहुत अनुकूल है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा और सेविंग्स में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी.


6/7
|
धनु राशि के जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, उन्हें इस दौरान तगड़ा मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छी खबर है, पदोन्नति (प्रमोशन) या इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं. आपकी बनाई गई रणनीतियां बिल्कुल सटीक बैठेंगी, जिससे लगातार धन का प्रवाह बना रहेगा.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मंगल का यह गोचर आपके भीतर जबरदस्त ऊर्जा, साहस और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करेगा. आप अपने काम को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे. लेकिन एक जरूरी सलाह यह है कि इस दौरान अति-उत्साह में आकर कोई भी जल्दबाजी भरा आर्थिक फैसला लेने से बचें.
ADVERTISEMENT










