मकर राशि में चंद्रमा का गोचर,इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा बंपर धन लाभ!
यूपी तक
• 04:47 PM • 25 Aug 2026
चंद्र देव आज तड़के मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 27 अगस्त दोपहर तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का यह गोचर करियर और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव लाएगा.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष में मन और भावनाओं के कारक चंद्रमा आज तड़के 03:06 बजे धनु राशि से निकलकर शनि की मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं. वे 27 अगस्त की दोपहर 01:35 बजे तक इसी राशि में रहेंगे.


2/7
|
चंद्रमा का यह गोचर भावनात्मक मजबूती देने के साथ-साथ करियर और बिजनेस में तरक्की लाएगा. विशेष रूप से 3 राशियों के लिए यह गोचर किस्मत बदलने वाला साबित होगा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
वृषभ जातकों के भाग्य भाव में गोचर होने से अटके काम पूरे होंगे. व्यापार में तगड़ा मुनाफा और नए निवेश से भविष्य में बड़े आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. मानसिक तनाव से राहत मिलेगी.


4/7
|
पंचम भाव में गोचर आपकी आय में बढ़ोतरी करेगा. नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय बेहद शुभ है.अचानक धन लाभ की संभावना के साथ नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट्स में बड़ी सफलता मिलेगी.
ADVERTISEMENT


5/7
|
आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में गोचर से आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से धन लाभ होगा. व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और उलझनें समाप्त होंगी.


6/7
|
गोचर के दौरान चंद्रमा की कृपा पाने और मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें. इससे धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे.
ADVERTISEMENT


7/7
|
27 अगस्त की दोपहर तक मकर राशि में चंद्रमा का यह गोचर इन तीन राशियों के लिए धन, सफलता और मान-सम्मान के नए द्वार खोलेगा.
ADVERTISEMENT










