Nepal Flood: नेपाल से बहकर यूपी के इस एरिया में आने लगीं लाशे, नदी का नजारा देख SSB जवान शॉक्ड!
अमितेश त्रिपाठी
• 05:18 PM • 27 Aug 2026
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गंडक नदी में बहकर तीन लोगों के शव उत्तर प्रदेश के महराजगंज पहुंच गए. एसएसबी की रेस्क्यू टीम ने मोटर बोट की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला.
ADVERTISEMENT


1/6
|
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात बेहद भयावह हो गए हैं. बाढ़ के पानी के साथ इंसानों और जानवरों के शव भी बहकर भारतीय क्षेत्र में पहुंच रहे हैं. महराजगंज जिले में गंडक नदी में नेपाल की तरफ से बहकर आए तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं.


2/6
|
महराजगंज में गंडक नदी के तटीय इलाकों में राहत और बचाव के लिए एसएसबी की रेस्क्यू टीम तैनात है. गुरुवार दोपहर के बाद निगरानी के दौरान जवानों को नदी में शव बहते हुए दिखाई दिए. इसके बाद टीम ने मोटर बोट की मदद से शवों को नदी से बाहर निकालकर किनारे पहुंचाया.
ADVERTISEMENT


3/6
|
बरामद किए गए तीन शवों में दो महिलाओं के शव शामिल हैं. एसएसबी जवानों ने तीनों शवों को रेस्क्यू करने के बाद एंबुलेंस की मदद से जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया. वहां शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है.


4/6
|
एसएसबी के मुताबिक, बरामद शव नेपाल की तरफ से गंडक नदी में बहकर भारतीय क्षेत्र में आए हैं. शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. इस संबंध में नेपाल के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि शवों की पहचान और उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाने की आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके.
ADVERTISEMENT


5/6
|
एसएसबी इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया कि अभी तक गंडक नदी में नेपाल से बहकर आए तीन लोगों के शव रेस्क्यू किए जा चुके हैं. टीम लगातार नदी के तटीय इलाकों में निगरानी कर रही है और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार है.


6/6
|
अधिकारियों को आशंका है कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गंडक नदी में और भी शव बहकर भारतीय क्षेत्र में आ सकते हैं. इसी को देखते हुए एसएसबी की टीम नदी और आसपास के इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है.
नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद गंडक नदी में शव मिलने की इस घटना ने सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल तीन शवों को मर्चरी हाउस भेजकर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है और नेपाल के अधिकारियों के साथ संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










