आगरा की गौरी ने बना लिए थे देवर सुंदर से शारीरिक संबंध, पति को मारकर लटका दिए पंखे से!

नितिन उपाध्याय

• 02:22 PM • 14 Feb 2026

Agra News: आगरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या. शव को पंखे से लटकाकर खुदकुशी दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार.

follow google news
1

1/7

|

आगरा के लौधई गांव में गौरी नाम की महिला का अपने ही रिश्ते के देवर सुंदर के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि इसी अवैध रिश्ते के चलते पत्नी ने अपने पति लवकेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची. (तस्वीर में लवकेश)

2

2/7

|

लवकेश और गौरी की शादी 4 साल पहले हुई थी. जब लवकेश को पत्नी के देवर से अवैध शारीरिक संबंध की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया. इसे लेकर घर में आए दिन विवाद और क्लेश होने लगा था. (तस्वीर में गौरी और सुंदर)

3

3/7

|

10 फरवरी की रात जब लवकेश सो गया तो गौरी ने फोन कर अपने प्रेमी सुंदर को घर बुला लिया. आरोप है कि दोनों ने मिलकर सोते हुए लवकेश पर हमला कर दिया. (तस्वीर में सुंदर)

4

4/7

|

आरोपियों ने पहले तकिए से लवकेश का दम घोंटकर उसकी हत्या की. सबूत छिपाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी से बांधकर पंखे से लटका दिया. (तस्वीर में गौरी)

5

5/7

|

परिजनों ने शुरुआत में इसे खुदकुशी मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था. लेकिन बाद में उन्हें शक हुआ कि लवकेश आत्महत्या नहीं कर सकता. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो मामला संदिग्ध पाया गया. (तस्वीर: पुलिस की गिरफ्त में गौरी और सुंदर)

6

6/7

|

पुलिस ने संदेह के आधार पर पत्नी गौरी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया. (तस्वीर: पुलिस की गिरफ्त में गौरी और सुंदर)

 

7

7/7

|

पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सुंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तकिया भी बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.  (तस्वीर: पुलिस की गिरफ्त में गौरी और सुंदर)

रिलेटेड फोटो गैलरी