9वीं में पढ़ने वाले 15 साल के भतीजे और 35 की चाची के बीच गोरखपुर में बन गए गलत रिश्ते! फिर ये हुआ

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला अपने 15 साल के भतीजे के साथ घर से लापता हो गई. दस दिन बाद पुलिस ने दोनों को दूसरे जिले से बरामद किया. पूछताछ में शादी की योजना का खुलासा हुआ, जिसके बाद थाने में काफी ड्रामा हुआ.

follow google news
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां 35 वर्षीय महिला अपने 15 साल के भतीजे के साथ अचानक घर से लापता हो गई. दोनों के इस तरह गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया. 
 

2

2/7

|

परिजनों के अनुसार दोनों दोपहर में घर से निकले थे. शुरुआत में घरवालों को लगा कि वे कहीं आसपास ही घूमने गए होंगे लेकिन देर रात तक वापस न लौटने और मोबाइल फोन बंद आने पर परिवार को अनहोनी की आशंका हुई.
 

3

3/7

|

शुरुआत में परिवार ने सामाजिक बदनामी के डर से मामले को दबाए रखा और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश की. जब कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला, तब थक-हारकर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया गया. 
 

4

4/7

|

जांच में पता चला कि लड़के के चाचा बाहर नौकरी करते हैं. घरवालों ने बताया कि महिला और उसका भतीजा अक्सर घंटों फोन पर बात करते थे. चाची-भतीजे का रिश्ता होने के कारण किसी को उन पर शक नहीं हुआ. 
 

5

5/7

|

बता दें कि करीब दस दिन बाद सोमवार को दूसरे जिले की पुलिस ने दोनों को खोज निकाला. पूछताछ में सामने आया कि दोनों घर से भागकर शादी करने की योजना बना रहे थे, जिसे जानकर पुलिस और परिजन हैरान रह गए.
 

6

6/7

|

जब दोनों को थाने लाया गया तो हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. महिला ने भतीजे के साथ ही रहने की जिद शुरू कर दी जबकि लड़के के पिता बेहद आहत दिखे. काफी देर तक मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को समझाने की कोशिश की, वहीं लड़के को उसके भविष्य और पढ़ाई का हवाला दिया गया.   
 

7

7/7

|

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है. समझाइश और काउंसलिंग के बाद लड़का घर लौटने को तैयार हो गया और महिला को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया. फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी