8th Pay Commission: सरकार ने कहा Yes तो इन कर्मचारियों की 2 लाख हो जाएगी सैलरी, किसका-कितना बढ़ेगा पैसा?
यूपी तक
• 07:10 PM • 28 Aug 2026
8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं. कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग रखी है. अगर मांग स्वीकार होती है, तो 18,000 रुपये की मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर 68,940 रुपये हो सकती है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं. आयोग की अलग-अलग कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स यूनियनों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकें चल रही हैं. इन बैठकों में वेतन बढ़ाने से लेकर फिटमेंट फैक्टर तक कई मांगें रखी जा रही हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने की मांग की है. अगर मांग स्वीकार होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.


2/7
|
फिटमेंट फैक्टर को आसान भाषा में समझें तो वह आंकड़ा है, जिसके आधार पर पुराने बेसिक वेतन को नए वेतन में बदला जाता है. नए बेसिक वेतन की गणना मौजूदा बेसिक पे को फिटमेंट फैक्टर से गुणा करके की जाती है. सातवें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था. इसके बाद न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी. अब आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग से कर्मचारियों की सैलरी में बड़े उछाल की उम्मीद की जा रही है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
अगर कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों की 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग मान ली जाती है, तो इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिल सकता है. इससे करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स प्रभावित होंगे. कुल मिलाकर 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस बदलाव के दायरे में आ सकते हैं. हालांकि, अंतिम फैसला सरकार और आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही होगा.


4/7
|
अब न्यूनतम बेसिक सैलरी का हिसाब समझिए. फिलहाल न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है. अगर इस पर 3.83 का फिटमेंट फैक्टर लगाया जाए तो नया बेसिक वेतन 68,940 रुपये हो जाएगा. मौजूदा बेसिक सैलरी के मुकाबले 50,940 रुपये की बढ़ोतरी होगी. ध्यान रहे कि यह सिर्फ फिटमेंट फैक्टर के आधार पर की गई गणना है, अंतिम वेतन इससे अलग हो सकता है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
इसी तरह दूसरे पे लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लेवल-2 की 19,900 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर 76,217 रुपये हो सकती है. लेवल-3 में 21,700 रुपये से बढ़कर 83,111 रुपये, लेवल-4 में 25,500 रुपये से 97,665 रुपये और लेवल-5 में 29,200 रुपये से 1,11,836 रुपये होने का अनुमान है. वहीं लेवल-6 की 35,400 रुपये बेसिक सैलरी 1,35,582 रुपये तक पहुंच सकती है.


6/7
|
लेवल-10 के कर्मचारियों की बात करें तो उनकी मौजूदा 56,100 रुपये की बेसिक सैलरी भी फिटमेंट फैक्टर 3.83 के हिसाब से बदल जाएगी. गणना के मुताबिक सैलरी 2,14,863 रुपये हो सकती है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया अभी जारी है. आयोग ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल, लद्दाख और उत्तर प्रदेश में बैठकें की हैं और अब 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु का दौरा प्रस्तावित है. आठवां वेतन आयोग कब से लागू होगा, इसे लेकर अभी अंतिम तारीख तय नहीं हुई है. रिपोर्ट्स में उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी सिफारिशें 2027 के मध्य तक लागू हो सकती हैं. फिलहाल कर्मचारियों की नजर आयोग की बैठकों और फिटमेंट फैक्टर पर होने वाले अंतिम फैसले पर है.
ADVERTISEMENT










