लेटेस्ट न्यूज़

UP चुनाव: अयोध्या में बोले अखिलेश- ‘ये समर्थन बिना भगवान श्रीराम के संभव नहीं’

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार, 25 फरवरी को समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने अयोध्या में ‘समाजवादी विजय यात्रा’ निकाली.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार, 25 फरवरी को समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने अयोध्या में ‘समाजवादी विजय यात्रा’ निकाली. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया.

उन्होंने कहा, “मैं सबसे पहले भगवान श्रीराम जी को नमन करता हूं. भगवान श्रीकृष्ण और भगवान परशुराम को भी मैं नमन करता हूं. मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरीके का समर्थन हमें आज दिखाई दे रहा है, ये समर्थन बिना भगवान श्रीराम के संभव नहीं था, बिना भगवान हनुमान के संभव नहीं था.”

एसपी चीफ ने कहा, “कहीं ना कहीं भगवान की कृपा है, इसीलिए ये समर्थन जनता का मिल रहा है, जहां कण-कण में राम हैं, ऐसे देश की जो संस्कृति रही, हमारी गंगा-जुमनी तहजीब, हमारी मिली-जुली संस्कृति, हम एक दूसरे का पूरा सम्मान करके रह रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं इस मौके पर ये कहना चाहता हूं कि ये चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है और अयोध्या विधानसभा के लोगों का भी आशीर्वाद मिले.”

बीजेपी पर निशाना साधते हुए एसपी चीफ ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में आप मिली-जुली संस्कृति को बचाकर भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेंगे.”

अखिलेश ने कहा, “हमारे जितने भी संत हैं, हमारे तमाम सम्मानित बाबागण हैं, तमाम हमारे गुरुजन हैं, उनसे मिलने का मौका मिला है. मैं उनको भरोसा दिलाता हूं, ये पवित्र नगरी है, यहां के नगर निगम का जो पहले वादा किया था कि घर का टैक्स, पानी का टैक्स पूरा माफ होगा.”

उन्होंने कहा, “न केवल ये दो टैक्स माफ होंगे, इसके साथ-साथ 300 यूनिट बिजली भी माफ होगी. किसी पुण्य काम के लिए अगर हमें जमीन लेनी पड़ेगी तो मैं यहां के किसानों को भरोसा दिलाता हूं कि सर्कल रेट बढ़ाकर उनका 6 गुना मुआवजा देने का काम समाजवादी सरकार में होगा.”

सिराथू: केशव मौर्य के सामने उतरीं ‘तीन बहुएं’, SP गठबंधन की महिला ब्रिगेड ने दिखाया दम