लेटेस्ट न्यूज़

गुजरात से यूपी लाए जा रहे अतीक अहमद की गाड़ी क्यों नहीं पलटेगी, यहां समझिए

पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है. अतीक को लेकर आ रहा यूपी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है. अतीक को लेकर आ रहा यूपी पुलिस का काफिला झांसी को पार कर गया है. यूपी तक की टीम गुजरात से ही इस काफिले को फॉलो कर रही है और आपको पल-पल की अपडेट दे रही है. इस बीच बिकरु कांड के विकास दुबे की तरह अतीक की गाड़ी पलटने से जुड़ी चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर काफी जोरों पर हैं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक, यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौड़ जैसे कुछ नेता इस बात को सार्वजनिक तौर पर कह भी चुके हैं. हालांकि वरिष्ठ पत्रकार और प्रयागराज समेत सत्ता प्रतिष्ठानों और अतीक की नब्ज को समझने वाले अनुपम मिश्रा गाड़ी पलटने की थ्योरी में यकीन रखते नजर नहीं आ रहे हैं.