लेटेस्ट न्यूज़

इसी गाड़ी से आ रहा अतीक, अंदर है खास व्यवस्था, 45 पुलिसवालों में से सिर्फ इन 5 के पास मोबाइल!

रविवार को माफिया अतीक अहमद (atiq ahmed) को लेकर यूपी पुलिस की एक टीम गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए निकल चुकी है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

रविवार को माफिया अतीक अहमद (atiq ahmed) को लेकर यूपी पुलिस की एक टीम गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए निकल चुकी है. पुलिस 6 गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क मार्ग से अतीक को प्रयागराज ला रही है. 6 वाहनों में 2 वज्र वाहन भी हैं. इनमें से एक वज्र वाहन के अंदर अतीक अहमद को बैठाया गया है. काफिले में 45 पुलिसकर्मी हैं. इस पूरे अभियान में 30 घंटे से ज्यादा का समय लगने की उम्मीद है.