लेटेस्ट न्यूज़

पति के एनकाउंटर पर बिफरी विजय उर्फ उस्मान की पत्नी सुहानी, बोली- हम हिंदू, जबरदस्ती बता रहे मुस्लिम

Umesh Pal Murder Update: उमेश पाल हत्या केस की गुत्थी सुलझा रही प्रयागराज पुलिस ने आज यानी सोमवार को दूसरे एनकाउंटर में विजय चौधरी उर्फ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Umesh Pal Murder Update: उमेश पाल हत्या केस की गुत्थी सुलझा रही प्रयागराज पुलिस ने आज यानी सोमवार को दूसरे एनकाउंटर में विजय चौधरी उर्फ उस्मान नामक बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया. इस बीच यूपी तक की टीम विजय चौधरी के घर पहुंची. यूपी तक से बातचीत में मृतक की पत्नी सुहानी ने दावा करते हुए कहा कि उसके पति का नाम सिर्फ विजय चौधरी है, ‘जबरदस्ती’ उसे मुस्लिम (उस्मान चौधरी) बताया जा रहा है. इस दौरान मृतक की पत्नी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या उमेश पाल की हत्या वाले दिन विजय मौका-ए-वारदात पर मौजूद भी था या नहीं? आपको बता दें कि इस दौरान विजय के घर पर मातम पसरा हुआ था, हर कोई पुलिस-प्रशासन और सरकार को कोस रहा था.