UP Nikay Chunav 2023: मेयर, अध्यक्षों के आरक्षण में होगा बड़ा फेरबदल, जानें कब होंगे निकाय चुनाव
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. निकाय चुनावों के लिए प्रदेश पिछड़ा आयोग की…
ADVERTISEMENT

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. निकाय चुनावों के लिए प्रदेश पिछड़ा आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार के यूपी नगर निगम एवं नगरपालिका नियमों में संशोधन के अध्यादेश को मंजूरी मिल गई है. राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब कभी भी अनंतिम आरक्षण सूची जारी की जा सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि नगर निगम के मेयरों और नगर पालिका अध्यक्षों की सीटों के आरक्षण में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है.