लेटेस्ट न्यूज़

महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन

देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से लगायत विभिन्न शिवालयों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से लगायत विभिन्न शिवालयों तक भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान में लगे रहे. विधि-विधान से पूजनोपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन की मंगलकामना की. मुख्यमंत्री सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2.45 बजे तक अलग-अलग मंदिरों में उपासना और भ्रमण में लगे रहे.