लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल केस: अतीक के 5 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का फोकस अब यहां, जानिए

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड की जांच के क्रम में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड की जांच के क्रम में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 2.25 लाख रुपये, 10 पिस्तौल और 112 कारतूस बरामद किए. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्तियों में से दो की निशानदेही पर माफिया अतीक अहमद के चकिया स्थित कार्यालय से 72.37 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. खबर है कि इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस का फोकस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की 3 टीम शाइस्ता परवीन गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई हैं. आपको बता दें कि शाइस्ता परवीन हत्याकांड के बाद से फरार चल रही हैं और पुलिस ने उनपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.