लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल केस: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपये का इनाम हुआ घोषित

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. आपको बता दें कि इस हत्याकांड के आरोपी पूर्व…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. आपको बता दें कि इस हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. गौरतलब है कि इससे पहले अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे असद पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. शाइस्ता और असद दोनों ही फरार चल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या के बाद शूटर शाइस्ता परवीन से मिलने गए थे. उमेश पाल हत्याकांड में ढाई लाख के इनामी साबिर के साथ शाइस्ता परवीन का सामने वीडियो आया था. साबिर वही शख्स है जिसने कार में बैठे उमेश पाल के गनर को गोली मारी थी.