लाहौर से चला दुबई-मुंबई-दिल्ली होते हुए बरेली पहुंचा स्वरा का लहंगा, इसमें ये चीजें है खास
Swara Bhaskar News: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और उनके पति फहद अहमद की शादी और वलीमे के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे…
ADVERTISEMENT

Swara Bhaskar News: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और उनके पति फहद अहमद की शादी और वलीमे के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आपको बता दें कि स्वरा और फहद ने दिल्ली में शादी करने के बाद बरेली में बीते रविवार को वलीमे के आयोजन किया था. इस दौरान स्वरा ने जो लहंगा पहना था, उसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है. अब इस लहंगे की कहानी सामने आ गई है, जिसे खुद स्वरा ने ट्वीट कर बताया है. स्वरा ने बताया है कि उन्होंने वलीमे वाले दिन जो क्रीम कलर का लहंगा पहना था, वह पाकिस्तान के लाहौर से आया था और उसे अली शीशान नामक डिजाइनर ने डिजाइन किया था. वहीं, दूसरी तरफ स्वरा के वलीमे वाले दिन पहने लहंगे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.