UPTak Baithak Logo

अतीक अहमद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, अहमदाबाद से यूपी नहीं लाने की है गुहार

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक अहमद और उनके परिवार पर पुलिसिया ऐक्शन हो रहा है. इस हत्याकांड के आरोप अतीक…

ADVERTISEMENT

अतीक के बहन-बहनोई के बाद अब भांजा भी फंसा, कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, जानें इसकी क्राइम कुंडली
अतीक के बहन-बहनोई के बाद अब भांजा भी फंसा, कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, जानें इसकी क्राइम कुंडली
social share
Google CTA

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक अहमद और उनके परिवार पर पुलिसिया ऐक्शन हो रहा है. इस हत्याकांड के आरोप अतीक के परिवार पर हैं. अतीक का तीसरा नंबर का बेटा असद और पत्नी शाइस्ता, दोनों पुलिस की नजर में फरार हैं. अतीक को भी गुजरात की जेल से यूपी लाए जाने की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में बाहुबली अतीक अहमद ने सुप्रीम कोर्ट के सामने गुहार लगाई है. साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा.