‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Mulayam Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को निधन हो…
ADVERTISEMENT

Mulayam Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली. वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे. 2 अक्टूबर से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. बता दें कि सपा संरक्षक के पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई ले जाया जाएगा.