लेटेस्ट न्यूज़

अतीक की हत्या पर रामगोपाल ने उसके बचे 4 बच्चों को लेकर जताई ये आशंका, सरकार को यूं घेरा

Atiq Ahmed Murder Update: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आपको…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Atiq Ahmed Murder Update: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आपको बता दें कि यह वारदात तब हुई जब पुलिस दोनों को एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश देते हुए तीन सदस्यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश दिए हैं. वहीं, इस सनसनीखेज वारदात के बाद सूबे में राजनीति तेज हो गई है. इसी कड़ी में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का बयान सामने आया है. रामगोपाल ने दावा करते हुए कहा कि यह हत्या सुनियोजित थी और अगर जांच एजेंसी ने इसकी सही जांच की तो बड़े-बड़े लोग इसमें फसेंगे.