लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: लोगों ने खुद ही खोल दिया पर्थला का सिग्नेचर ब्रिज, फिर प्रशासन ने उठाया ये कदम

नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाला पर्थला सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) बनकर तैयार है, लेकिन अबतक तक इसे जनता के लिए नहीं खोला…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाला पर्थला सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) बनकर तैयार है, लेकिन अबतक तक इसे जनता के लिए नहीं खोला गया है. लंबे समय से काम चलने के कारण पर्थला से गौर सिटी की तरफ जाने वाले रोड को बंद कर दिया गया है, जिस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ता है.

लंबा समय बीतने के बाद भी ब्रिज न खुलने के कारण सोमवार के दोपहर में जनता ने खुद ही ब्रिज का रास्ता खोल दिया और आवाजाही शुरू कर दी. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने बाद में दोबारा आवाजाही को रोक दिया.

पर्थला  गोल चक्कर पर बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज नोएडा प्राधिकरण का एक महत्वाकांक्षी परियोजना है. पिछले कई साल से इस ब्रिज का काम चल रहा है. आखिरकार ब्रिज बनकर तैयार हो गया, लेकिन अबतक ब्रिज को नहीं खोला गया है. बताया जा रहा है कि इसी महीने में ब्रिज को खोला जा सकता है, लेकिन इन सब के बीच ब्रिज न खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी की तरफ आने-जाने वाले लोगों को सुबह से शाम तक जाम झेलना पड़ता है.

सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण के कारण पर्थला से गौर सिटी की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद किया गया है, जिस कारण लोगों को लंबा घूमकर जाना पड़ता है.ब्रिज के खुलने में देरी हो रही जनता ने आखिरकार खुद ही सिग्नेचर ब्रिज को खोल दिया.

इस दौरान वहां से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग सोशल मीडिया पर प्राधिकरण द्वारा ब्रिज बनने के बावजूद न खोलने पर नाराजगी जता रहे हैं. वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिज के रास्ते को दोबारा बंद करवा दिया है.

बता दें कि सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से राहत मिल सकेगी. नोएडा की तरफ 7X सोसायटीज को भी सुबह और शाम के जाम से छुटकारा मिलेगा. इसी वजह से ब्रिज को अहम माना जा रहा है.

प्राधिकरण के अधिकारियों कहना है कि ब्रिज का काम लगभग फाइनल है. कुछ आखिरी टचअप का काम रह गया है. इस महीने में ब्रिज को खोल दिया जाएगा.

वहीं, ब्रिज समय पर न खुलने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस के स्टडी में पता चला है कि ब्रिज खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गौ रसिटी इलाके को जाम से तो मुक्ति मिलेगी, लेकिन सिग्नेचर ब्रिज खुलने के बाद एक मूर्ति से पहले इटेढ़ा से शाहबेरी की तरफ मुड़ने पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. बताया जा रहा है कि शाहबेरी में अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति ज्यादा बन रही है. प्राधिकरण के सिग्नेचर ब्रिज खोलने से पहले शाहबेरी के अतिक्रमण को हटाएगी, ताकि जाम को कंट्रोल किया जा सके. उसके बाद ही सिग्नेचर ब्रिज को आम लोगों के लिए खोला जाएगा.