लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: बिटकॉइन में डूब गए थे 3 लाख से अधिक रुपये तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, तोड़ ली जिंदगी की डोर

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को बिटकॉइन में पैसा लगाना भारी पड़…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को बिटकॉइन में पैसा लगाना भारी पड़ गया. युवक को नुकसान हो गया, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया. इसी को लेकर युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को ट्रेडिंग के सबूत मिले हैं. बताया जा रहा है कि युवक ने 3 लाख से अधिक की रकम बिटकॉइन में लगाई थी, जो डूब गई. हालांकि युवक के पास इनता पैसा कहां से आया, इसकी कोई जानकारी नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये है मामला

ये पूरा मामला लखनऊ के थाना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां  रहने वाला अंकित बीकॉम का छात्र था. पिता के देहांत के बाद वह अपनी मां के साथ रहता था. एक बहन थी, जिसकी शादी हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन अंकित ने अपनी मां से जाकर कमरे में पढ़ाई के बारे में बात की और फिर अपने  कमरे में चला गया. काफी देर बाद जब वह कमरे से नहीं निकला तो मां ने आवाज लगाई. मगर वहां से कोई जवाब नहीं आया. तब मां ने देखा तो बेटे की लाश फांसी पर लटकी थी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की. इस दौरान अंकित के मोबाइल में बिटकॉइन से ट्रेडिंग की बात पता चली, जिसमें करीब 3 लाख से अधिक रुपया बिटकॉइन में लगाए हुए थे. मिली जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने मां से इस बारे में पूछा तब उनके पास इसकी कोई जानकारी नहीं थी.

इस पूरे मामले पर एडीसीपी ईस्ट जोन अली अब्बास ने बताया, ” युवक बीकॉम का छात्र था. फांसी लगा ली है. इसके मोबाइल में बिटकॉइन संबंधित साक्ष्य मिले हैं. तीन लाख से ऊपर रुपया था. जो डूब जाने की आशंका है. रुपया कैसे लगाया, कहां से पैसा लाया, इसकी जानकारी की जा रही है. शायद उधार लिया हो. पोस्टमॉर्टम करवा कर मामले की जांच की जा रही है.”