लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में कोरोना के बढ़ते केस के बीच ऑफिस, स्कूल, मॉल, बाजार के लिए नई गाइडलाइन जारी

यूपी समेत पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से इसे लेकर चिंता बढ़ गई है. लोगों को एक बार फिर कोरोना संक्रमण की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी समेत पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से इसे लेकर चिंता बढ़ गई है. लोगों को एक बार फिर कोरोना संक्रमण की पुरानी लहरें याद आने लगी हैं .यूपी में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 216 नए मामले आए हैं. इसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1498 हो गई है. हालांकि हालात अभी ऐसे चिंताजनक नहीं हुए हैं, लेकिन राज्य सरकारें इसे लेकर सतर्कता बरत रही हैं. इसी क्रम में लखनऊ प्रशासन की तरफ से भी कोरोनो को लेकर एक नया अलर्ट आया है.

लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय से कोरोना के बढ़ते मामले के बीच कुछ सावधानियां और प्रोटोकॉल जारी किया है. ये प्रोटोकॉल लखनऊ के ऑफिसों, स्कूल-कॉलेजों, अस्पतालों, सिनेमा हॉल-मॉल, रेलवे-बस स्टेशनों, एयरपोर्ट और आम जनों के लिए जारी की गई है.

ऑफिस के लिए हैं ये गाइडलाइन

– कार्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो.
– मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराई जाए.
– साफ-सफाई ठीक हो.
– बिना मास्क एंट्री न दी जाए.
– ऑफिस एंट्री पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था हो.
– दरवाजे, रेलिंग, लिफ्ट, पार्किंग क्षेत्र इत्यादि को समय समय पर सेनेटाइज किया जाए.
– सर्दी-जुकाम, बुखार या फ्लू के लक्षण होने पर घर में क्वॉरंटीन रहने और कोविड जांच कराने के निर्देश दिए जाएं.

स्कूल-कॉलेज के लिए गाइडलाइन

– स्कूल, कॉलेज में बच्चों, शिक्षकों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का निर्देश दिया जाए.
– क्लास में बच्चों को पर्याप्त दूरी पर बैठाया जाए.
– एंट्री गेट पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था हो.
– हाथ धोने के साबुन, पानी या हैंड सैनेटाइजर की व्यवस्था हो.
– दरवाजे, रेलिंग, झूले इत्यादि को समय-समय पर सेनेटाइज किया जाए.
– अगर किसी बच्चे को खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार की समस्या हो तो स्कूल, कॉलेज न भेजा जाए. डॉक्टरों की सलाह लें.

यहां देखें पूरी गाइडलाइन