लेटेस्ट न्यूज़

ताजमहल के पीछे की गंदगी दिखाने वाली लिसीप्रिया ने दिखाई अब ये तस्वीर, खूब हो रही तारीफ

बीते दिनों दा चाइल्ड मूवमेंट की संस्थापक, बाल पर्यावरणविद् और जलवायु कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम (10) की एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बीते दिनों दा चाइल्ड मूवमेंट की संस्थापक, बाल पर्यावरणविद् और जलवायु कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम (10) की एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी. दरअसल, इस तस्वीर में लिसीप्रिया आगरा स्थित ताजमहल (Taj Mahal) के पीछे हाथ में एक तख्ती लिए खड़ी थीं. इस तख्ती में लिखा था, “ताजमहल की सुंदरता के पीछे प्लास्टिक पॉल्यूशन है.” वहीं, अब लिसीप्रिया कंगुजम (Licypriya Kangujam) ने ट्विटर पर अपनी एक और तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में अब लिसीप्रिया के पीछे गंदगी की जगह साफ-सफाई दिख रही. तस्वीर में लिसीप्रिया भी खुश नजर आ रही हैं. वहीं, ट्विटर यूजर्स लिसीप्रिया के इस प्रयास की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.