कानपुर: रेलवे पुलिस के सिपाही ने विदेशी महिला के साथ की गलत हरकत, शिकायत पर हुआ ये ऐक्शन
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रेलवे पुलिस के सिपाही पर विदेशी महिला के साथ…
ADVERTISEMENT

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रेलवे पुलिस के सिपाही पर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. आरोप है कि दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस में एक विदेशी महिला से रेलवे पुलिस के सिपाही जितेंद्र सिंह ने छेड़छाड़ की है. बता दें कि आरोपी सिपाही खुद ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात था.

