लेटेस्ट न्यूज़

शक की वजह से तबाह हुआ कानपुर का परिवार, पति ने पहले पत्नी की नाक काटी फिर बेटी को मार डाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शक की वजह से एक परिवार तबाह हो गया. अवैध संबंधों के शक में पति ने पहले अपनी पत्नी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शक की वजह से एक परिवार तबाह हो गया. अवैध संबंधों के शक में पति ने पहले अपनी पत्नी की नाक काट डाली. उसके बाद उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. फिर आरोपी शख्स खुद फांसी के फंदे पर लटक गया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल पत्नी का इलाज कराने के बजाय उससे पूछताछ करने लगी.