फिरोजाबाद नगर निगम आरक्षण: UP की सबसे कम उम्र की मेयर नूतन के लिए खुशखबरी! जानें क्यों?
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को नगर निगमों के मेयर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अंतरिम आरक्षण…
ADVERTISEMENT

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को नगर निगमों के मेयर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अंतरिम आरक्षण सूची जारी कर दी. आपको बता दें कि आरक्षण की अंतरिम सूची जारी होने से फिरोजाबाद में कई दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है, तो कई खुश हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 5 दिसंबर 2022 को जारी हुई आरक्षण सूची में फिरोजाबाद महापौर की सीट सामान्य के लिए आरक्षित की गई थी. मगर इस बार यह सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है. फिरोजाबाद की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने से वर्तमान मेयर नूतन राठौर के लिए सुखद खबर है. दरअसल, उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की मेयर नूतन राठौर को भाजपा अगर इस बार टिकट देती है, तो उनका फिर से चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा. खबर में आगे जानिए यूपी की सबसे कम उम्र की मेयर नूतन राठौर की कहानी.









