लेटेस्ट न्यूज़

कोर्ट में पेशी के दौरान सपा MLA इरफान बोले- ‘हम जानवर हो गए हैं, सरकार पेशाब भी नहीं करने देती’

Kanpur News: कानपुर शहर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को सोमवार को प्लॉट में आगजनी मामले को कोर्ट में पेश…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर शहर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को सोमवार को प्लॉट में आगजनी मामले को कोर्ट में पेश किया जाना था. इस मामले में चश्मदीद कनीज जेहरा की गवाही होनी थी, लेकिन आज कानपुर कोर्ट में वकील हड़ताल पर थे, इसलिए गवाही नहीं हो सकी. वहीं, इरफान सोलंकी के वकील ने कोर्ट को एक दरख्वास्त दी कि बार-बार महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाने ले जाने में इरफान सोलंकी को काफी परेशानी हो रही है. इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनके सभी मुकदमों में सुनवाई की जाए. आपको बता दें कि इरफान सोलंकी को जब पेशी पर महराजगंज से कानपुर लाया जा रहा था, तब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ‘हम जानवर हो गए हैं…सरकार पेशाब भी नहीं करने देती.’ वहीं वापसी के समय इरफान सोलंकी ने कहा, ‘सरकार की मंशा साफ हो गई है कि वह हमारा इस्तीफा ही लेना चाहती है.’