लेटेस्ट न्यूज़

हथियार, घुड़सवारी का शौक तो सुना होगा पर राजा भैया जहाज भी उड़ाते हैं, क्या जानते थे आप?

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश में जब भी बाहुबली नेताओं का जिक्र होता है, तब एकाएक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश में जब भी बाहुबली नेताओं का जिक्र होता है, तब एकाएक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम सामने आता है. देश में भले ही राजे-रजवाड़े और रियासतों का दौर खत्म हो गया हो, लेकिन कुंडा में आज राजा भैया और उनके परिवार की ‘हुकूमत’ चलती है. दरअसल, इन दिनों राजा भैया अपनी ससुराल को लेकर सुर्खियों में हैं. बता दें कि यूपी की योगी सरकार बस्ती राजभवन को हेरिटेज साइट के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. बस्ती राजभवन का राजा भैया की पत्नी से सीधा संबंध है. मगर आज हम आपको राजा भैया से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताएंगे. ये कहानी राजा भैया और उनके द्वारा जहाज उड़ाने को लेकर जुड़ी हुई है. राजा भैया ने इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल चैनल ‘दी लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फ्लाइंग का शौक है और उनके पिता व दादा-दादी पायलट थे.