लेटेस्ट न्यूज़

विभत्स! हरदोई में मिला 17 साल के किशोर का शव, अपराधियों ने फोड़ दी मृतक की दोनों आंखें

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद ही विभत्स मामला सामने आया है. यहां टड़ियावां थाना क्षेत्र में 17 साल के एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद ही विभत्स मामला सामने आया है. यहां टड़ियावां थाना क्षेत्र में 17 साल के एक किशोर की निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या करते हुए उसकी आंखें भी फोड़ दी गईं. किशोर का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला. इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर जिले के एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.