लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में मकान ही नहीं गिराता, जान भी बचाता है बुल्डोजर! झांसी में देखने को मिला अनोखा नजारा

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर सिर्फ इंसान का मकान ही नहीं गिराता, बल्कि इंसानियत की एक अनूठी मिसाल भी पेश करता है. आपको बता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर सिर्फ इंसान का मकान ही नहीं गिराता, बल्कि इंसानियत की एक अनूठी मिसाल भी पेश करता है. आपको बता दें कि झांसी में बुल्डोजर ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे लोग खुश नजर आए. आपने अब तक इंसान के बच्चों को तो अक्सर बचाते हुए देखा होगा, लेकिन अगर कोई जानवर के बच्चे को बचाए तो वह मौका अपने आप में खास हो जाता है. दरअसल, झांसी में एक खुले बोरवेल में एक कुत्ते का बच्चा गिर गया था, जिसे बचने के लिए झांसी नगर निगम और पुलिस का पूरा अमला लग गया और उसे सुरक्षित बचा लिया गया.