लेटेस्ट न्यूज़

अतीक के भाई अशरफ को बिरयानी थी पसंद तो ऐसे पहुंचाई जाती थी बरेली जेल, पुलिस ने मददगारों को दबोचा

Bareilly News: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद फंस गया है. अतीक, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ तो पुलिस ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद फंस गया है. अतीक, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ तो पुलिस ने पहले से ही केस दर्ज कर लिया है. मगर इस हत्याकांड ने बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ अहमद की भी नींद उड़ा रखी है. जांच में जो-जो खुलासे हो रहे हैं, उससे पुलिस भी सकते में हैं. बता दें कि बाहुबली अतीक का भाई अशरफ अहमद बरेली जेल में बंद है. मगर जेल में बंद होने के बाद भी अशरफ को मददगारों की कोई कमी नहीं थी. जेल में बंद अशरफ अपनी डिमांड पर कुछ भी गैरकानूनी तरीके से जेल में मंगवा लेता था. मगर अब पुलिस ने जेल में हो रही अशरफ की खातिरदारी का भी खुलासा कर दिया है.