अयोध्या का होगा कायाकल्प, यहां बनेगी ‘ग्रीनफील्ड टाउनशिप’, जानें इसकी एक-एक खासियत
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का पूरी तरह से कायाकल्प होने जा रहा है. इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास को दी गई है. इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड टाउनशिप अयोध्या का नाम दिया गया है.
ADVERTISEMENT
Ayodhya News: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का पूरी तरह से कायाकल्प होने जा रहा है. इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास को दी गई है. इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड टाउनशिप अयोध्या का नाम दिया गया है. लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग के दोनों किनारों पर 1407 एकड़ जमीन पर ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनेगी. यहां कृतम झील से लेकर मठ, आश्रम, कॉटेज, इंडस्ट्री, वेयरहाउस और नामी गिरामी पांच सितारा होटल होंगे.