UP में H3N2 पर अलर्ट जारी! ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे गया तो हो जाएं भर्ती, ये बातें भी जानें
Alert Issued on H3N2 in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में H3N2 इन्फ्लुएंजा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि…
ADVERTISEMENT

Alert Issued on H3N2 in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में H3N2 इन्फ्लुएंजा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है. इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है. केंद्र से एडवाइजरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से H3N2 को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. अहम बात यह है कि एडवाइजरी में इंफ्लुएंजा संक्रमित मरीजों के ऑक्सीजन लेवल की निगरानी की बात की गई है. एडवायजरी के मुताबिक, ऑक्सीजन लेवल 90 से ऊपर गिरने पर तुरंत भर्ती करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, इंफ्लूएंजा की जद में आने वाले मरीजों को ओसेल्टामिविर दवा देने की बात कही है. वहीं, हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.