मोहम्मद शकील, सर्वेश, राजेश कुमार और अनीश के साथ मिल राजू गुप्ता ने अपनी गर्भवती पत्नी संग किया शर्मनाक कांड, सभी अरेस्ट
Lucknow Crime News: लखनऊ के पूजा गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ की पूजा गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस पति राजू गुप्ता ने अपनी गर्भवती पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, वही उसकी मौत का मास्टरमाइंड निकला. पुलिस ने राजू गुप्ता को उसके चार साथियों मोहम्मद शकील, सर्वेश, राजेश कुमार और अनीश के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया है कि राजू ने ही अपनी पत्नी पूजा की हत्या के लिए अपने दोस्तों को 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी.
