लेटेस्ट न्यूज़

‘2024 से पहले BJP हार मान चुकी है’ -मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश

Uttar Pradesh News: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें शाम 7:15 बजे अरेस्ट कर लिया. वहीं इस गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी, भाजपा पर हमलावर है तो वहीं विपक्षी पार्टियां भी उसपर निशाना साध रही हैं. समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा को जमकर घेरा है.