लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार की बहू निहकत से शुरू हुई पूछताछ, गिरफ्तार होते ही अपना फोन किया था लॉक, खुलवाने में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh News: यूपी की चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात मामले में उनकी पत्नी निकहत अंसारी (Abbas Ansari and Nikhat Bano Case)…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: यूपी की चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात मामले में उनकी पत्नी निकहत अंसारी (Abbas Ansari and Nikhat Bano Case) की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं. लखनऊ की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.वहीं शुक्रवार को भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच निखत अंसारी व उसके ड्राइवर नियाज का मेडिकल करवाया और फिर उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस लाइन ले गई. मेडिकल से लौटते समय निखत अंसारी के हाथों में पवित्र ग्रंथ कुरान भी नजर आ रहा था.