लेटेस्ट न्यूज़

UP के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने दिया इस्तीफा? इस बात से नाराज बताए जा रहे

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्र जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा देने की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्र जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा देने की अटकलें लगा रहे हैं. हालांकि, सरकार की तरफ से इससे इनकार कर दिया गया है. मगर इस खबर ने सत्ता में गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर दी है. ऐसा कहा जा रहा है कि मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में खटीक शामिल नहीं हुए थे. तब से इस बात ने और जोर पकड़ लिया कि खटीक कहीं न कहीं नाराज हैं.