लेटेस्ट न्यूज़

रिंकू यादव ने ज्योति के नाम से बनाई ट्विटर आईडी और मऊ के DM को लगा धमकाने फिर ये हुआ

Uttar Pradesh News : मऊ के डीएम अरुण कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : मऊ के डीएम अरुण कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए युवक का नाम रिंकू यादव है. बता दें कि घोसी उपचुनाव के दौरान युवक ने ज्योति यादव के नाम से ट्विटर आईडी बनाकर मऊ के डीएम मऊ को धमकी दी थी.

घोसी उपचुनाव के दौराम मिली थी धमकी

बता दें कि घोसी विधानसभा मे उपचुनाव के दौरान जिलाधिकारी को धमकी दी गई थी. इसके बाद लगातार पुलिस की सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हुई थी. आरोपी चंदौली जिले के मुगलसराय का रहने वाला है. वहीं आरोपी को मऊ के थाना कोतवाली क्षेत्र से इसे शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के दौरान 4 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर पुलिस को एक प्रकरण प्राप्त हुआ था, जिसमें ज्योति यादव नाम के ट्वीटर आइडी से जिलाधिकारी जनपद मऊ को धमकी दिया गया था.

धमकी में कही थी ये बात

मऊ के डीएम को धमकी देते हुए आरोपी ने लिखा था कि, डीएम साहब मेरी सीधी चेतावनी है कि सपा वोटर्स पर लाठीचार्ज या उन्हें मतदान का अधिकार नहीं मिला तो सपा सरकार बनने पर नौकरी से हाथ धो बैठोगे. 2026 में जब हमारी सरकार बनेगी तो औकात दिखा देंगे.

गिरफ्तार हुआ युवक

बता दें कि इस मामले में 329/23 धारा 506,507,171F,171G का अभियोग दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच मऊ पुलिस व साइबर सेल कर रही थी. जांच में सामने आया कि जिस आईडी से धमकी दिया गया वो चंदौली जिले के दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी रिंकू यादव द्वारा चलाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त रिंकू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.