कानपुर मेडिकल कॉलेज ने की रिसर्च, अति कुपोषित बच्चों को न दें एंटीबायोटिक दवाएं, ऐसे करें इलाज
Kanpur News: कानपुर में अति कुपोषित शिशु रोगियों के उपचार पर डॉक्टरों ने रिसर्च की है. गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज द्वारा की गई यह…
ADVERTISEMENT

Kanpur News: कानपुर में अति कुपोषित शिशु रोगियों के उपचार पर डॉक्टरों ने रिसर्च की है. गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज द्वारा की गई यह रिसर्च WHO की गाइडलाइंस को चुनौती दे रही है. इस रिसर्च के लिए आईसीएमआर द्वारा 5000000 रुपये की फंडिंग दी गई थी, जिसके शुरुआती नतीजे बेहद सकारात्मक आए हैं. रिसर्च कर रहे डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि अति कुपोषित शिशुओं के उपचार में एंटी-बायोटिक दवा देने की जरूरत नहीं पड़ती है.