UPTak Baithak Logo

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 11वें गवाह की पेशी, दिया ये बयान

Uttar Pradesh News : सपा नेता आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्‍दुल्‍ला आजम (Abdulllah Azam) के दो जन्‍म प्रमाणपत्र से जुड़े मामले की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : सपा नेता आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्‍दुल्‍ला आजम (Abdulllah Azam) के दो जन्‍म प्रमाणपत्र से जुड़े मामले की सुनवाई रामपुर के एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही है. शुक्रवार को स्पेशल एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट (Rampur Court) में सुनवाई में अभियोजन पक्ष के 11वें गवाह शफीक अहमद अंसारी कोर्ट के समक्ष पेश हुए. सुनवाई के दौरान गवाह शफीक अहमद अंसारी ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ बयान दिया. इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी.