लेटेस्ट न्यूज़

रामचरितमानस चौपाई पर नहीं बोले अखिलेश लेकिन CM योगी ने बता दिया ताड़ना और शूद्र का मतलब

रामचरितमानस (Ramcharitmanas) विवाद में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का बयान सामने आ गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में रामचरितमानस को लेकर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रामचरितमानस (Ramcharitmanas) विवाद में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का बयान सामने आ गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में रामचरितमानस को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बड़ा हमला बोला है. सीएम योगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की धरती भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की धरती है. मगर समाजवादी पार्टी ने रामचरितमानस का अपमान करके, रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर देशभर के 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान करने का काम किया है.