लेटेस्ट न्यूज़

नेहा राठौर ने अब कानपुर देहात में मां बेटी के जलने की घटना से जोड़कर गया ‘यूपी में का बा’, देखें

Kanpur Dehat Incident: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ‘यूपी में का बा’ गाकर खूब सुर्खियां बटोरने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अब एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur Dehat Incident: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ‘यूपी में का बा’ गाकर खूब सुर्खियां बटोरने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अब एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, कानपुर देहात के थाना रूरा के मड़ौली गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. इस दुखद घटना के चलते सूबे की राजनीति गर्म हो गई और विपक्षी पार्टियों ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर हमला बोला. वहीं, अब इस मुद्दे पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर से ‘यूपी में का बा’ गाकर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.