हमीरपुर: पत्नी ने की पति और बेटे की पिटाई, फैलाया दुकान में रखा सामान, Video हुआ वायरल
Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति…
ADVERTISEMENT

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति सहित छोटे बेटे को पीटती हुई नजर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पिटने वाला शख्स बीते 20 दिन से छोटे बेटे के साथ अलग रह कर फूलों का कारोबार कर रहा था. इस बीच उसकी पत्नी आधा दर्जन लोगों के साथ उसकी दूकान पर आ धमकी और दुकान का सामान फैलाते हुए पति सहित बेटे की पिटाई कर दी.